{"_id":"5ccc711fbdec22070d458a76","slug":"91556902175-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता और जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर तैयार करें प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता और जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर तैयार करें प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिला योजना के लिए अधिकारी उन्हीं योजनाओं को शामिल करें, जिसका धरातल पर फायदा हो। उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर नए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।
शुक्रवार को जिला सभागार में वर्ष 2019 के लिए जिला योजना की रूपरेखा तैयार करने को लेकर हुई बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि यदि किसी विभाग के पास कोई अच्छी योजना है, जिससे अधिक से अधिक काश्तकारों और आम जनमानस को फायदा मिल सके, तो ऐसी योजना के लिए जिला योजना से धन की कोई कमी नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी, जिला विकास अधिकारी एसके रॉय, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. शरद कुमार आदि मौजूद थे।