फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बंड ब्वाइज के नाम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

बंड ब्वाइज के नाम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Sat, 16 Feb 2019 09:38 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बंड ब्वाइज के नाम रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
sports - फोटो : amarujala
गोपेश्वर। श्री महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बंड ब्वाइज ने जीत लिया। टूर्नामेंट समिति की ओर से विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की। उपविजेता रही केजे ब्वाइज टीम को 15 हजार रुपये और ट्राफी भेंट की गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक माह से टूर्नामेंट चल रहा था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को पुलिस मैदान में खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत और वीरेंद्र असवाल ने किया। फाइनल मुकाबला 18 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर केजे ब्वाइज ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 186 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंड ब्वाइज ने 17.1 ओवर में 187 रन बनाकर मैच जीत लिया। 37 गेंदों पर 53 रन बनाने पर दीपक को मैन ऑफ दि मैच दिया गया। मैन ऑफ दि सीरीज पौड़ी के अंकित को दिया गया। अंकित ने संपूर्ण मैच में 145 रन और 11 विकेट लिए। दीपक को बेस्ट बल्लेबाज, अंकित को बेस्ट बॉलर, हितेश देवली को बेस्ट कीपर और रोहन को बेस्ट फील्डर का खिताब दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनोद सेलवान, रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप भंडारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज बिष्ट, भरत सिंह गड़िया, सभासद उपेंद्र भंडारी, ऊषा फरस्वाण, अनीता डिमरी, तल्ला नागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्ण सिंह नेगी, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed