{"_id":"61fa85f8dbd3dc3ca626e3b1","slug":"872-election-workers-voted-by-postal-ballot-gopeshwar-news-drn4030796180","type":"story","status":"publish","title_hn":"872 निर्वाचन कर्मियों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
872 निर्वाचन कर्मियों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों के लिए बुधवार से मतदान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 872 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। मतदान बृहस्पतिवार को भी किया जाएगा।
मोली जिले की तीनों विधानसभाओं बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के लिए जीआईसी गोपेश्वर और पीजी कॉलेज गोपेश्वर में दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी अपना वोट पोस्टल बैलेट से कर सकें इसके लिए दोनों प्रशिक्षण केंद्रों में हर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें निर्वाचन कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है, जिन कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है वह अपने मत का प्रयोग बुधवार और बृहस्पतिवार को पोस्टल बैलेट से कर सकते हैं। पहले दिन मतदान सुबह साढ़े नौ से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक बदरीनाथ विधानसभा में 366, थराली विधानसभा में 273 और कर्णप्रयाग विधानसभा में 233 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा भी उपस्थित रहे।