{"_id":"64c01a3eac730d80bb044065","slug":"82-students-in-charge-of-one-teacher-gopeshwar-news-c-5-1-drn1030-209057-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक शिक्षक के भरोसे 82 छात्रों का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक शिक्षक के भरोसे 82 छात्रों का जिम्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर ब्लॉक के सुदूरवर्ती विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी है। स्थिति यह है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुतोल में 82 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा एक शिक्षक के भरोसे है। यह शिक्षक भी प्राथमिक विद्यालय पंजाचौखा से यहां व्यवस्था पर तैनात हैं। कई बाद शिक्षक के विभागीय कार्य से बाहर होने पर स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है। अभिभावकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से शीघ्र विद्यालय में मानकों के अनुसार तीन शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। कहा कि शिक्षकों की तैनाती न होेने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुतोल में भी शिक्षकों की कमी बनी है। यहां 2012 से विज्ञान और 2019 से गणित विषय में शिक्षक का पद रिक्त है। ग्राम प्रधान राजपाल कुमार, उपप्रधान कमल सिंह पंवार, पीटीए अध्यक्ष भजन सिंह, वन पंचायत सरपंच सुलप सिंह नेगी, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी और भवान सिंह, ताजवर सिंह, पार सिंह और हीरा सिंह ने शीघ्र विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। वहीं सीईओ कुलदीप गैरोला का कहना है कि कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। निदेशालय के साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भी शिक्षकों की कमी दूर करने का आग्रह किया गया है। शिक्षक मिलने पर उन्हें प्राथमिकता वाले विद्यालयों में भेज दिया जाएगा।
शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन की चेतावनी
राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट के परिसर में आयोजित बैठक में अभिभावक संघ ने विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती करने और घूनी, रामणी व पडेरगांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने कहा कि ग्रामीण 27 जुलाई से नंदानगर तहसील परिसर में धरना शुरू करेंगे। कहा कि एक सप्ताह में मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 5 अगस्त से जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन किया जाएगा।