फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नृसिंह मंदिर परिसर में किया उपवास

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नृसिंह मंदिर परिसर में किया उपवास

Sat, 02 Feb 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नृसिंह मंदिर परिसर में किया उपवास

विज्ञापन
जोशीमठ/ऊखीमठ। राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने सहित विभिन्न मांगों के लिए यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नृसिंह मंदिर परिसर में एक दिवसीय उपवास किया। यहां हुई सभा में दल के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन को 18 साल हो गए लेकिन आज तक राज्य की स्थायी राजधानी घोषित नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर राजधानी के नाम पर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया।
उपवास के दौरान आयोजित गोष्ठी में दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि गैरसैंण को सैर सपाटे का केंद्र बना दिया गया है। जब तक गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता, उक्रांद इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगा। साथ ही समूह ग की भर्ती में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण की बाध्यता समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, प्रेमदत्त नौटियाल, अरुण कुमार शाह, बच्चीराम उनियाल, जयप्रकाश भट्ट और सुरेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ऊखीमठ में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में उपवास किया। वक्ताओं ने कहा कि आज भी गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए संघर्ष जारी है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उपवास किया। इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह राणा, किशोरनंदन डोभाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, मुकेश डोभाल, पृथ्वीपाल सिंह रावत, बलवीर सिंह, सीमा चौहान, सूरत सिंह, जसपाल सिंह, योगम्बर लाल, हरि सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed