{"_id":"5c2a46d9bdec22571463dc82","slug":"81546274521-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से नदियां खोखली, रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा अैवध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन से नदियां खोखली, रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा अैवध खनन
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कोर्ट की ओर से पुलों के आसपास खनन बंद करने के निर्देश के बावजूद तहसील में लगातार अवैध खनन चरम पर है। रेत, बजरी और पत्थरों के अवैध खनन से नदियां खोखली हो रही हैं।
तहसील में बदरीनाथ हाईवे पर जिलासू पुल के पास, कर्णप्रयाग में पिंडर और अलकनंदा किनारे के पुलों के पास जमकर अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि कोर्ट की ओर से मोटर पुल से करीब एक किमी के दायरे में खनन नहीं किया जा सकता। कैलाश खंडूड़ी और जितेंद्र कुमार का कहना है कि नदियों के अनियमित अवैध खनन से बरसात में बाढ़ का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी ओर एसडीएम जीआर बिनवाल ने कहा कि पूर्व अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है, जिसमें रेलवे विकास निगम के ठेकेदार सहित एक अन्य पर करीब छह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। पूरे राजस्व उपनिरीक्षकों को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।