{"_id":"66a79eae9884382434038f78","slug":"72-kg-plastic-waste-collected-in-devtal-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-107312-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवताल में एकत्रित किया 72 किलो प्लास्टिक कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवताल में एकत्रित किया 72 किलो प्लास्टिक कचरा
Mon, 29 Jul 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
देवताल में प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करतीं नगर पंचायत बदरीनाथ की टीम। स्रोत: नगर पंचायत
फोटो
बदरीनाथ। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियों के साथ ही धार्मिक स्थल देवताल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत की 57 सदस्यीय टीम ने 72 किग्रा प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जिसे निस्तारण के लिए बदरीनाथ के कूड़ा निस्तारण केंद्र ले जाया गया।
नगर पंचायत बदरीनाथ 65 दिन में बदरीनाथ धाम से 39.38 टन कूड़ा एकत्रित कर चुकी है। नगर पंचायत ने कूड़े से अभी तक ढाई लाख से अधिक की कमाई की है। बदरीनाथ धाम परिसर में और बदरीनाथ बाजार से लेकर देश के प्रथम गांव माणा तक साफ-सफाई का जिम्मा भी इस वर्ष नगर पंचायत को दिया गया था। मंदिर परिसर में पंचायत ने 22 सफाई कर्मी लगाए हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील पुरोहित का कहना है कि कूड़े से पंचायत ने 2,61550 रुपये की आय अर्जित की है। कूड़े को धाम में ही कॉपेक्ट कर बिक्री के लिए भेजा जाता है। अभी तक 31.38 टन कूड़ा बिक्री कर दी गई है जबकि 8 टन कूड़ा बिक्री के लिए तैयार है। नगर पंचायत की ओर से पहली बार चीन सीमा क्षेत्र के देवताल तक सफाई अभियान चलाया गया। संवाद