फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बीएसएनएल कर्मियों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार हुआ शुरू

बीएसएनएल कर्मियों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार हुआ शुरू

Mon, 18 Feb 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार हुआ शुरू

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मियों ने भारतीय दूरसंचार विभाग को 4जी स्पैक्ट्रम सेवा आवंटित करने और कर्मियों को त्वरित वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई।

कर्मियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बीएसएनएल विभाग को 4जी स्पैक्ट्रम आवंटित नहीं किए जाने से विभाग की संचार सेवाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को विभागीय संचार सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि प्राईवेट दूर संचार कंपनियों को 4 जी सेवाएं आवंटित करने से उपभोक्ताओं का रुझान इस ओर बढ़ गया है। कार्यबहिष्कार करने वालों में कर्णप्रयाग के एसडीओ आरएन यादव, पंकज भिलंगवाल, प्रकाश लाल, गौरव, डीएस भंडारी, पुष्कर सिंह बिष्ट, धूम सिंह मेहरा और भूपाल लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed