{"_id":"5ccdc821bdec2207657b8830","slug":"61556989985-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी कर्मियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी कर्मियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील थराली के जिला संग्रह एवं भू-लेख अधिष्ठान में कार्यरत पीआरडी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन ही नहीं मिला है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर दो माह का वेतन देने की मांग की।
ज्ञापन में पीआरडी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उपकोषागार थराली की ओर से जानबूझकर केवल तहसील के कर्मचारियों एवं पीआरडी जवानों का वेतन नहीं निकाला है। वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को शासनादेश आने के बाद भी उपकोषागार थराली की ओर से उनका वेतन नहीं बनाया गया। यदि तीन दिन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी कार्यबहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में तोता कृष्ण जोशी, सिद्धार्थ, रमा जोशी, बलवंत सिंह, पंकज सजवाण, अरविंद कुंवर, पीडी जोशी, जयकृत सिंह, नीरज पुरोहित सहित कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।