फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कड़ाके की ठंड में भी पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

कड़ाके की ठंड में भी पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

Thu, 14 Feb 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में भी पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन
पोखरी। निर्माणाधीन मोहनखाल-ताली-कंसारी मार्ग से ग्राम पंचायत थाला की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की जिम्मेदार विभाग ने डेढ़ साल में भी सुध नहीं ली है। मोहनखाल-ताली-कंसारी मोटर मार्ग का वर्ष 2017 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जेसीबी से हिल कटिंग के दौरान थाला गांव के सगंतोली तोक के लिए जा रही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से इसकी शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। सगंतोली तोक में 25 परिवार निवास करते हैं, जो कुएं के पानी से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीण राकेश बासकंडी के अनुसार सगंतोली में स्थित एएनएम सेंटर, संस्कृत विद्यालय के साथ ही जूनियर व प्राथमिक विद्यालय के लिए भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना भी प्रभावित हो रही है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता चंद्रमोहन पांडे का कहना है कि पेयजल लाइन के सुधारीकरण के लिए पीएमजीएसवाई पोखरी को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही गांव में पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed