फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   602 candidates will appear in the junior engineer examination.

Chamoli News: कनिष्ठ अभियंता परीक्षा में 602 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 22 Dec 2023 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 22 Dec 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
602 candidates will appear in the junior engineer examination.
गोपेश्वर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में चमोली जिले में 602 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए चमोली में जीआईसी गोपेश्वर और जीजीआईसी गोपेश्वर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

23 दिसंबर को पहली पाली में 10 से 12 बजे जबकि शाम की पाली में दो से चार बजे तक परीक्षा होगी। अन्य तिथियों में सुबह नौ से 12 व दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि महेंद्र खत्री ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 602 परीक्षार्थी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed