फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   60 villages were cut electric wire breakdown.

तार टूटने से 60 गांवों की बिजली रही गुल

Mon, 16 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग) Updated Mon, 16 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
60 villages were cut electric wire breakdown.
बिजली

बिजली लाइन का तार टूटने से देवाल ब्लाक के 60 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह दस बजे गुल हुई। इससे कोठी नंदकेशरी, धरातल्ला बेराधार, कैल, सरकोट देवसारी, हाटकल्याड़ी, कांडेई, मुंदोल, लौसरी, हरनी, ओडर, लिंगड़ी आदि गांवों की बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से बाजार में लोगों को फोटो स्टेट करने, आधार कार्ड बनवाने सहित अन्य सरकारी कामकाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


देर शाम सात बजे तार जोड़कर बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई। वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी ने बताया कि थराली से देवाल को जोड़ने वाली 33 केवी की बिजली लाइन कहीं टूट गई थी। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed