{"_id":"5c7d4e86bdec2214787e218b","slug":"51551715974-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की अध्यक्षता कुराड़ में आयोजित किया बहुउद्देश्यीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की अध्यक्षता कुराड़ में आयोजित किया बहुउद्देश्यीय शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुराड़ में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 49 समस्याएं दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता और जिला आबकारी अधिकारी के नहीं आने पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शिविर में कुुराड़, हरिनगर लेटाल, पार्था, डुंगाखोली, सगवाड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, मनरेगा, झूलते बिजली के तार, अवैध कच्ची शराब के प्रचलन आदि समस्याएं डीएम के सामने रखीं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से क्षेत्र के 155 से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। शिविर के बाद थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और क्षेत्र की लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, भाजपा के महामंत्री भोला राम, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी, ग्राम प्रधान सुशीला देवी और एसडीएम परमानंद राम आदि मौजूद थे।