फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   अपने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए बारिश और बर्फबारी के बीच क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण

अपने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए बारिश और बर्फबारी के बीच क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण

Thu, 14 Feb 2019 09:18 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
अपने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए बारिश और बर्फबारी के बीच क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
demand - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गोपेश्वर। अपने गांव को सड़क से जोड़ने की मांग के लिए बारिश और बर्फबारी के बीच ही सुदूर कनोल गांव के ग्रामीण 12 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर गोपेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग न बनने से ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचे के लिए बारह किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ऐलान किया यदि 18 फरवरी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो 19 से कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे कनोल गांव के ग्रामीण बारिश और बर्फबारी के बीच ही गोपेश्वर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वन सरपंच सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गब्बर सिंह, राजेंद्र सिंह और हिम्मत सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की ओर से वर्ष 2016 से साढे़ दस किलोमीटर छुरागाड-कनोल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है, जिससे गंतव्य तक जाने को बारह किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। छुुरागाड-कनोल मोटर मार्ग निर्माण के लिए कई बार शासन-प्रशासन से लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, खिलाप सिंह, दीवान सिंह, नारायण सिंह, कुंवर सिंह, कुशल सिंह, कुंवर, हीरा सिंह, संतोष, दरवान सिंह, खीम सिंह, विक्रम, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed