{"_id":"5fbfde6a8ebc3e1a231f1640","slug":"38-new-cases-of-corona-found-in-chamoli-gopeshwar-news-drn3629807100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में कोरोना के मिले 38 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में कोरोना के मिले 38 नए मामले
विज्ञापन
चमोली जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक 12 मामले जोशीमठ से आए हैं, जबकि पोखरी से 7, थराली से 5, गोपेश्वर से 4, कर्णप्रयाग से 3, देवतोली से 2 गौचर, रोहिड़ा, पीपलकोटी, मायापुर व नारायणबगड़ से 1-1 केस सामने आए हैं। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव में कोरोना की जांच कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल व विभिन्न गांवों से 269 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
कोटद्वार क्षेत्र में पांच व टिहरी में सात संक्रमित मिले
कोटद्वार/नई टिहरी। कोरोना संक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कोटद्वार क्षेत्र में चार युवक और एक युवती कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के बदरीनाथ मार्ग क्षेत्र में दो युवक, मोटाढांक में एक युवती, सिद्धबली मार्ग क्षेत्र मं एक युवक और लैंसडौन क्षेत्र में एक युवती की कोरोना रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उधर, टिहरी जिले में बृहस्पतिवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिसके बाद एक्टिव केस 141 हो गए हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि चंबा ब्लॉक क्षेत्र में तीन, कीर्तिनगर दो, हिंडोलाखाल और थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
छह कर्मचारी संक्रमित, एनआईटी चार दिन के लिए बंद
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड में छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासनिक भवन को बंद कर दिया गया है। अब संस्थान एक दिसंबर को खुलेगा। एनआईटी के कुलसचिव डा. पीके काला ने बताया कि शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में कुछ ही स्टाफ काम करेगा।
विज्ञापन
इधर, सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को एनआईटी, श्रीकोट का एक परिवार, आम्रकुंज, कमलेश्वर व डांग के 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 32 लोगों को रेपिड टेस्ट किया गया। जिसमें आठ लोग कोरोना संक्रमित निकले। संवाद