{"_id":"575ee6094f1c1bc44d11b7ea","slug":"3700-pilgrims-arrived-a-month-tungnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में तुंगनाथ पहुंचे 3700 तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में तुंगनाथ पहुंचे 3700 तीर्थयात्री
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
तुंगनाथ
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली-ऊखीमठ मोटर मार्ग स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शनों के लिए भी इस बार तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। तुंगनाथ धाम के कपाट विगत 11 मई को खुले थे। एक माह में यहां 3700 तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचे हैं। आपदा से पूर्व तक यहां एक माह के अंतराल में करीब पंद्रह सौ तीर्थयात्री ही आते थे।
विज्ञापन
केदारनाथ दर्शन के बाद अधिकांश तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए इसी मार्ग का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। गाजियाबाद से तुंगनाथ की तीर्थयात्रा पर पहुंचे वीरेंद्र, सरिता और अक्कू का कहना है कि चोपता से तुंगनाथ तक की दूरी उन्होंने पैदल ही नापी।
विज्ञापन
तीर्थयात्रा के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ भी उन्होंने उठाया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी प्रकाश पुरोहित का कहना है कि आपदा के बाद से पहली बार तुंगनाथ मंदिर में आस्था उमड़ कर आ रही है। तीर्थयात्री यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन