{"_id":"5c6c246ebdec222ee0737f92","slug":"31550591086-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने वाले परिवार का होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने वाले परिवार का होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। विकासखंड के दूरस्थ गांव धूनी में ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी का एलान किया है। युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा, साथ ही गांव में शराब पीकर आने वाले व्यक्ति से दो हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
ग्राम प्रधान वसंती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। तय किया गया गांव में अवैध शराब की बिक्री और अंग्रेजी शराब के सेवन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। गांव में शादी, ब्याह के साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव में शराब पीकर आने वाले व्यक्ति से भी अर्थदंड वसूला जाएगा। बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि शराब ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। एकजुटता से ही शराब के बढ़ते प्रचलन को रोका जा सकता है। बैठक में गांव में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। प्रधान वसंती देवी ने कहा कि गांव के सार्वजनिक रास्तों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में तुलसी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र, भरत सिंह, शिव प्रसाद, त्रिलोक, धन सिंह, महेंद्र, कुंवर, कुंदन, राजेंद्र, महेशी देवी, उमा, पुुष्पा, खीम सिंह, हरपाल, जयवीर, राधा, पूरण सिंह, रणवीर, खिलाप सिंह, मोहन, भवानू राम, प्रेम सिंह, सुरेंद्र, शरादू राम आदि मौजूद थे।