फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   315 children were vaccinated in Gauchar

Chamoli News: गौचर में 315 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Wed, 27 Nov 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 Nov 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
315 children were vaccinated in Gauchar
गौचर। बच्चों को गलघोंटू, काली खांसी और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत नगर में अब तक 315 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। यह टीकाकरण अभियान सरकारी व निजी क्षेत्र के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह टीका पांच वर्ष के बच्चों को डीपीडी तथा दस वर्ष बच्चों व सोलह वर्ष के किशोर को लगाया जा रहा है। एएनएम मोनिका पाल ने बताया कि अब तक नगर क्षेत्र के सोलह विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के 315 बच्चों का टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। जबकि दो विद्यालयों के बच्चों का टीकाकरण होना शेष है। यह अभियान तीस नवंबर तक जारी रहेगा। कहा कि इसके बावजूद जिन अभिभावकों के पाल्य किसी कारण से यह वैक्सीन लगने से छूट जाते हैं तो वह अपने विद्यालय, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। टीकाकरण अभियान में आशा कार्यकर्ता पवित्रा बिष्ट, प्रेमा देवी, सुनीता आदि का विशेष रूप से सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed