फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   314 child scientists showed scientific talent

314 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Sat, 01 Feb 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
314 child scientists showed scientific talent
जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतर्योगिता के दौरान मॉडल देखते जज। - फोटो : GOPESHWAR
राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में इंस्पायर अवार्ड के तहत आयोजित प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट और उसके आम जीवन में उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन

जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम मोहन सिंह बर्निया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बड़े आविष्कार भी बन सकते हैं। इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक एपी डिमरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले के 452 स्कूलों के 1756 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 314 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। इनमें से 10 प्रतिशत बाल वैज्ञानिकों का चयन किया जाएगा जो राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बाल वैज्ञानिकों ने कृषि, पर्यावरण, यातायात, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई विषयों पर अपने प्रोजेक्ट और चार्ट तैयार किए थे। इस दौरान इंस्पायर अवार्ड के नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशुतोष भंडारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नरेश कुमार हल्दियानी, संयोजक व प्रधानाचार्य जीआईसी गोपेश्वर डीएस कंडेरी सहित अन्य लोग शामिल थे। जज की भूमिका में इंस्पायर अवार्ड फाउंडेशन (एनपीएफ) से राजा रमन्ना, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के रसायन विज्ञान विभाग के एचओडी डा. गिरधर जोशी, डा. विनय नौटियाल, डा. रविशंकर कुड़ियाल थे।
विज्ञापन

बिना हेलमेट के स्टार्ट नहीं होगी स्कूटी
सरस्वती विद्या मंदिर गौचर के मृत्युंजय बिष्ट के स्कूटी मॉडल ने सभी को आकर्षित किया। उन्होंने स्कूटी में ऐसी डिवाइज लगाई थी, जिससे बिना हेलमेट पहने स्कूटी स्टार्ट नहीं होगी। जब हेलमेट पहन लेेंगे तो स्कूटी स्टार्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिया, ईशा शाह और कुलदीप का प्रतियोगिता के लिए चयन
थराली। भवानीदत्त जोशी स्मारक इंटर कालेज चेपड़ों की जिया शाह, ईशा शाह और छात्र कुलदीप सिंह का इंस्पायर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। ये छात्र जिला स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। प्रधानाचार्य दिगपाल गड़िया ने बताया कि विद्यालय के विज्ञान के प्रवक्ता मधुसूदन कुनियाल के प्रयासों से इन छात्रों का प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed