{"_id":"6aa14de09c744646f508dc2a","slug":"29-pilgrims-sent-back-from-badrinath-due-to-lack-of-documents-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120778-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दस्तावेज न होने पर बदरीनाथ से 29 साधुओं को वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दस्तावेज न होने पर बदरीनाथ से 29 साधुओं को वापस भेजा
Wed, 09 Sep 2026 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बदरीनाथ धाम में चलाया सत्यापन अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। वैध दस्तावेज न पाए जाने पर पुलिस ने बदरीनाथ धाम में रह रहे 29 साधुओं को लौटा दिया। पुलिस ने धाम में बाहर से आकर रहने वाले सभी लोगों से अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा है।
बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व पवित्रता को देखते हुए पुलिस की ओर से धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान धाम में रह रहे 50 से अधिक साधू संतों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 29 साधुओं के पास वैध या पूर्ण दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके पर बस बुलाई और पुलिस की देख-रेख में सभी 29 श्रद्धालुओं को ऋषिकेश या हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया। बदरीनाथ पुलिस ने बताया कि धाम में किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के नहीं रहने दिया जाएगा। यदि पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।