फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Children science festival organized in GIC Gopeshwar 250 child scientists presented models

Chamoli: जीआईसी गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन, 250 बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Thu, 26 Sep 2024 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Sep 2024 06:07 PM IST
सार

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शुभम बर्त्वाल, अशोक व विजयपाल ने प्रथम, जान्हवी किमोठी, इशीता रावत, हर्षित देवराड़ी व शुभम भंडारी ने द्वितीय तथा संजय, आस्था व नवल बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Chamoli News Children science festival organized in GIC Gopeshwar 250 child scientists presented models
गोपेश्वर इंटर कॉलेज में मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। संवाद

विस्तार

बच्चों में वैज्ञानिक और गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 250 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इसका मुख्य विषय ‘जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण’ का एकीकरण था।

विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ बीईओ पंकज उप्रेती ने किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के कविता पाठ (अंग्रेजी) में रम्शॉ आफरीन प्रथम, मानसी द्वितीय व राहुल चौहान तृतीय रहे। कविता (हिंदी) में पूजा रावत, कामिनी सती व सृजन नेगी, विज्ञान मॉडल में अपाला विश्नोई, स्तुति रावत व सपना नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भारी बारिश...टिहरी, चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा, बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान प्रश्नोत्तरी में शुभम बर्त्वाल, अशोक व विजयपाल ने प्रथम, जान्हवी किमोठी, इशीता रावत, हर्षित देवराड़ी व शुभम भंडारी ने द्वितीय तथा संजय, आस्था व नवल बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य करमवीर सिंह, ब्लॉक समन्वयक ओपी पुरोहित, सह समन्वयक गीता डिमरी, प्रभात रावत, मनमोहन खाली, रेखा कंडेरी, अनीता रावत, दिव्या पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन अनूप खंडूड़ी व दीवान सिंह नेगी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed