फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की उपेक्षाओं पर तहसील परिसर में किया सत्याग्रह आंदोलन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की उपेक्षाओं पर तहसील परिसर में किया सत्याग्रह आंदोलन

Wed, 20 Feb 2019 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की उपेक्षाओं पर तहसील परिसर में किया सत्याग्रह आंदोलन

विज्ञापन
थराली। विद्यालयों में शिक्षक और अस्पताल में डॉक्टर समेत 10 सूत्रीय मांगों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सत्याग्रह आंदोलन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अनशन करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

कांग्रेस थराली के ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन शुरू करते हुए अनशन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के ढांढरबगड़, रतगांव, हरमनी आदि स्थानों पर वर्ष 2013 की आपदा में बहे पुलों का निर्माण आज तक नहीं किया गया है जबकि तहसील के गांवों की सड़कें खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगली सुअरों और बंदरों ने ग्रामीणों की फसल बर्बाद कर दी है। विद्यालयों में शिक्षक और अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। उन्होंने जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अनशन करने वालों में पूर्व प्रमुख सुशील रावत, प्रताप सिंह, चरण सिंह, उमेश पुरोहित, देवी दत्त कुनियाल, कमलेश देवराड़ी, गजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप पटवाल, गोदांबरी देवी और महेशी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed