{"_id":"5ccdc824bdec22074f08c1b5","slug":"191556989988-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम देवानंद शर्मा ने किया विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम देवानंद शर्मा ने किया विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एसडीएम देवानंद शर्मा ने कर्णप्रयाग, कॉलेश्वर और लंगासू क्षेत्र का निरीक्षण कर सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण कर बायोमैट्रिक लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र लंगासू में साफ-सफाई के निर्देश दिए और शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कॉलेश्वर में अधिकारियों से कहा कि लोगों के लाइसेंस और वाहनों के टैक्स आदि प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी न हो। उन्होंने लघु सिंचाई खंड कॉलेश्वर में अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने कर्णप्रयाग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण कर आबकारी निरीक्षक को समय-समय पर शराब की दुकानों की चेकिंग कर दुकान के बाहर रेट लिस्ट और बिलिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेश्वर में मीट मार्केट का निरीक्षण कर स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा।