{"_id":"5c6c245ebdec2205dc40288f","slug":"191550591070-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक निर्माण की मांग पर कनोल के ग्रामीणों का छटवें दिन भी आंनदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक निर्माण की मांग पर कनोल के ग्रामीणों का छटवें दिन भी आंनदोलन जारी
विज्ञापन
strike
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। छुरागाड-कनोल सड़क निर्माण की मांग के लिए कनोल गांव के ग्रामीणों का क्रमिक धरना मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। हालांकि जिला प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता के लिए पहुंचा और सड़क के वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में होने की बात कही लेकिन ग्रामीणों ने धरना स्थगित नहीं किया। वहीं बारिश के ग्रामीण आमरण अनशन पर नहीं बैठे अब वह बुधवार से आमरण अनशन करेंगे।
घाट ब्लॉक के कनोल गांव के ग्रामीण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रस्तावित 10.6 किमी छुरागाड-कनोल सड़क के निर्माण के लिए 14 फरवरी से कलक्ट्रेट में क्रमिक धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को एडीएम एस बर्निया ग्रामीणों से वार्ता को पहुंचे, उन्होंने सड़क के वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में होने की बात कहकर धरना खत्म करने की मांग की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। माघो सिंह, त्रिलोक सिंह और बलवंत सिंह का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की ओर से वर्ष 2016 से लगातार वन भूमि हस्तांतरण करवाने को लेकर ग्रामीणों को कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिसके चलते अब ग्रामीणों ने निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का मन बनाया है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, थान सिंह, चंद्र सिंह, आलम सिंह और धन सिंह आदि मौजूद थे।