{"_id":"58a1e7e24f1c1b5833d84c9f","slug":"19-to-postpone-the-proposed-national-skiing-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औली में आगामी 19 से 22 फरवरी तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप बर्फ की कमी के कारण स्थगित हो गई। औली में 27 जनवरी के बाद से बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम साफ होने और चटख धूप खिलने से यहां तापमान बढ़ने लगा है, जिससे औली में इन दिनों अब बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। सोमवार को देहरादून में जीएमवीएन और विंटर गेम्स एसोसिएशन ने बैठक कर फिलहाल राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस बार जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, लेकिन निचले क्षेत्रों में बर्फबारी नाममात्र हुई, जो बर्फ पड़ी भी वह मौसम साफ होते ही पिघल गई। औली स्लोप सहित इर्द-गिर्द बर्फ पिघल गई है। जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा ने बताया कि देहरादून में हुई बैठक में औली में बर्फ की कमी को देखते हुए राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यदि 20 फरवरी के बाद बर्फबारी होती है तो तत्काल बैठक कर चैंपियनशिप का आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन