Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cattle moved from Badrinath to lower-altitude areas ahead of snowfall

Chamoli News: बर्फबारी से पहले बदरीनाथ से निचले क्षेत्रों में पहुंचाए गोवंश

Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Cattle moved from Badrinath to lower-altitude areas ahead of snowfall
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान और आगामी दिनों में संभावित भारी बर्फबारी को देखते हुए नगर पंचायत ने गोवंश की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। इस दौरान धाम क्षेत्र में खुले में विचरण कर रहे गोवंश को एकत्रित कर सुरक्षित रूप से निचले क्षेत्रों में पहुंचाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि शीतकाल में अत्यधिक ठंड और भारी बर्फबारी के कारण गोवंश को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नगर पंचायत ने स्थानीय नागरिकों और पशुपालकों से अपील की है कि वे गोवंश को दोबारा बदरीनाथ धाम क्षेत्र में न छोड़ें और उन्हें निचले क्षेत्रों में ही सुरक्षित रखें। इससे प्रतिकूल मौसम में गोवंश की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed