{"_id":"5c2a46d6bdec2256b37e72e7","slug":"181546274518-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर फटा, मकान आग से राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर फटा, मकान आग से राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील के पार्था गांव के एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पीड़ित ने मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए मदद की गुहार लगाई है।
पार्था गांव के भूपाल सिंह के मकान में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई, जिससे घर में रखे कपड़े, ज्वैलरी और नकदी सहित सभी सामान जल गया। गांव में मजदूरी करने वाला भूपाल सिंह यहां पत्नी, दोनों बच्चों और मां-पिता के साथ रहता था। भूपाल सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर का रेग्यूलेटर भी बंद था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। अभी पड़ोस में शरण ली हुई है। हादसे के समय पूरा परिवार घर से बाहर था ।मामले में भूपाल सिंह ने एसडीएम को घटना की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।