फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बारिश और बर्फवारी से जिले के दूरस्थ गांवों के ग्रामीण मुश्किल में

बारिश और बर्फवारी से जिले के दूरस्थ गांवों के ग्रामीण मुश्किल में

Tue, 19 Feb 2019 09:14 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
बारिश और बर्फवारी से जिले के दूरस्थ गांवों के ग्रामीण मुश्किल में
problem - फोटो : amarujala

विज्ञापन
जोशीमठ। जिले के दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने को नहीं हैं। जोशीमठ ब्लॉक के सात गांवों में विगत 28 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी ग्रामीणों के लिए अब आफत बन गई है। गांवों के पैदल रास्ते अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा होने लगा है। पेयजल की भी ग्रामीण बमुश्किल व्यवस्था कर रहे हैं।
चमोली जिले में विगत 22 जनवरी के बाद से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में बर्फ से ढके गांवों में ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में अब ग्रामीण पेयजल और खाद्यान्न जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिये बर्फ से पटे पैदल रास्तों पर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय ग्रामीण गजेंद्र सिंह सनवाल, प्रेम सिह सनवाल, इंद्र सिह सनवाल, रघुवीर सिह का कहना है कि गांवों के पैदल रास्तों पर अब भी तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है, ऐसे में यहां खच्चरों की आवाजाही भी ठप हो गई है।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे ढाई घंटे बाधित रहा
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को बलदौड़ा में पहाड़ी से मलबा आने से ढाई घंटे तक बाधित रहा। बीआरओ के मजदूरों ने करीब साढे़ 10 बजे मलबा हटाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशीमठ क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे मंगलवार सुबह आठ बजे बलदौड़ा में पहाड़ी से मलबा आने से बाधित हो गया था, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हाईवे बाधित होने की सूचना मिलते ही बीआरओ के मजदूर मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक मशक्कत कर हाईवे को सुचारु किया। प्रतिदिन हो रही बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ की आगोश में है। इधर, बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर बलदौड़ा में वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा ली गई है, जबकि मौसम की बेरुखी के चलते हनुमानचट्टी से आगे हाईवे बंद है। मौसम खुलते ही हाईवे को बदरीनाथ धाम तक सुचारु कर लिया जाएगा। ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed