फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   शिवमंदिरों में उमड़ी आस्था, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

शिवमंदिरों में उमड़ी आस्था, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Mon, 04 Mar 2019 09:38 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
शिवमंदिरों में उमड़ी आस्था, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
religious - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गढ़वाल। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्री अर्पित कर जलाभिषेक किया और मनौतियां मांगीं। इस दौरान शिवमंदिर बम-बम भोले के जयकारों और ऊं नम: शिवाय से गुंजायमान रहा।
गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर में भगवान गोपीनाथ और रुद्रनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। प्रसिद्ध बामनाथ मंदिर, नागनाथ, साणेश्वर महादेव मंदिर, बटलेश्वर, सकलेश्वर, कल्पेश्वर और गणजेश्वर मंदिर में भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा की और मनौतियां मांगी। जगह-जगह शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे और कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के संगम तट, मुख्य बाजार और सांकरी सेरा शिव मंदिर, टटेश्वर महादेव मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर, शैलेश्वर महादेव मंदिर और गौचर के पंनाई शिव मंदिर, नारायणबगड़ के लवकुश महादेव मंदिर, महामृत्युंजय महादेव मंदिर, आदिबदरी महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गैरसैंण, थराली और देवाल के शिव मंदिरों में शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी में जिले के प्राचीन शिवालय देवलसारी, कोटेश्वर, ओणेश्वर, बागेश्वर, सत्येश्वर, त्रिदेव, सुरीदेवी व दुर्गा मंदिर में जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा रहकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
पौड़ी में मुख्यालय के क्यूं कालेश्वर महादेव मंदिर, श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर, थानेश्वर महादेव मंदिर, जटेश्वर महादेव मंदिर, देवलेश्वर महादेव मंदिर, जगतेश्वर महादेव मंदिर, खुडेश्वर महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
श्रीनगर में कमलेश्वर महादेव मंदिर, घसिया महादेव, किलकिश्लेश्वर महादेव मंदिर, ढुंढप्रयाग मंदिर, नागेश्वर मंदिर, विल्वेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में शिव भक्त सुबह ही जलाभिषेक और बेलपत्री चढ़ाने पहुंचे। मंदिरों में लंबी कतार होने से शिवभक्तों को जलाभिषेक के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
देवप्रयाग में महाभिषेक के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे। देवप्रयाग में पंच महादेवों धनेश्वर, आदिविशेश्वर, उमरेश्वर, बख्लेश्वर व शांतेश्वर आदि शिवालयों में भगवान महादेव की पूजा अर्चना की गई। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश टोडरिया ने पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और भगवान शिव के अष्टधातु त्रिशूल को आदिविशेश्वर मंदिर में स्थापित करवाया।

नमो-नमो हे शंकरा, भोलेनाथ शंकरा...
घाट। बैरासकुंड के वशिष्ठेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में नमो-नमो हे शंकरा, भोलेनाथ शंकरा... भजन की धूम मची रही। दर्शक भी कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान मंदिर परिसर में निर्मित शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित द्वार का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान मां पार्वती और भोलेनाथ की भव्य झांकी भी निकाली गई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने हे मां नंदा..., शिव शंकर की महिमा अपरंपार..., बैरासकुंड शिवभोले... जैसे धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मंदिर समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
लंबगांव में ओणेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले का विधायक विजय सिंह पंवार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर के लिए जाने वाले रोड को सुदृढ़ किया जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल, उदय रावत, वीरचंद रमोला, भीमदत्त भट्ट, आएस सजवाण, सरोप सिंह, महावीर पंवार, रोशन लाल, कमलेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
उधर, भिलंगना के नील चामेश्वर मंदिर शिवपुरी में विधायक शक्ति लाल शाह ने मेले का शुभारंभ किया। रंगकर्मियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक ने मंदिर परिसर में टिनशेड, लंगर हाल निर्माण करने की घोषणा की। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण, राजेंद्र बिष्ट, जयवीर मियां आदि उपस्थित रहे।

भव्य जल कलश यात्रा के साथ कथा शुरू
पीपलकोटी। बिरही के प्राचीन वीरभद्रेश्वर मंदिर में श्रीमद्देवीभागवत और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान भक्तों ने भव्य जल कलश यात्रा भी निकाली। श्रीमद्भागवत कथा का व्याख्यान आचार्य शैलेंद्र सती और श्रीमद्देवी भागवत कथा आचार्य व्यास पंडित कुशलानंद सती की ओर से किया जाएगा। कथा के पहले दिन व्यास कुशलानंद सती ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर बच्चीराम, कुंती देवी, सतेश्वर प्रसाद थपलियाल, दिनेश, राकेश, तारेंद्र, देवी प्रसाद, प्रकाश, लीला देवी, हरीश, संतोष और सुरेंद्र आदि मौजूद थे।


भगवान शिव की निकाली झांकी
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में हिंदू जागरण मंच ने भगवान शिव की भव्य झांकी निकाली। झांकी बद्रीनाथ धर्मशाला से शुरू हुई, जो सिविल लाइन, एजेंसी चौक, अपर बाजार, बस अड्डा होकर श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर मंच के जिला उपाध्यक्ष विपुल नवानी, जिला महामंत्री संदीप बर्त्वाल, संयोजक शैलेंद्र गैरोला व नगर अध्यक्ष अनुज किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed