फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   नदियों में गिर रहे नालों को देख श्रद्घालु नहीं कर रहे कर्णप्रयाग में संगम का रूख

नदियों में गिर रहे नालों को देख श्रद्घालु नहीं कर रहे कर्णप्रयाग में संगम का रूख

Thu, 13 Jun 2019 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
नदियों में गिर रहे नालों को देख श्रद्घालु नहीं कर रहे कर्णप्रयाग में संगम का रूख
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर सीवर की उचित व्यवस्था न होने से शहर की गंदगी खुलेआम अलकनंदा में प्रवाहित की जा रही है। जोशीमठ और कर्णप्रयाग में भी यही स्थिति है। कई जगह सीवरेज प्लांट हैं, लेकिन यह कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़े हैं। अलकनंदा और पिंडर नदियां दूषित हो रही हैं और प्रशासन नदी में सीवरेज प्रवाहित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी तक सिमटा हुआ है। अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ की आबादी पांच हजार, जोशीमठ की 20 हजार और कर्णप्रयाग की 18 हजार है। यात्रा के दौरान यह आंकड़ा बढ़ जाता है और अलकनंदा और पिंडर नदियां अधिक दूषित होने लगती हैं। बदरीनाथ धाम में वामणी गांव को जाने वाले पुल के समीप नगर का सीवर अलकनंदा में बह रहा है। हालांकि यहां नदी किनारे सीवरेज प्लांट निर्मित हैं, लेकिन यह लीकेज होने से नदी दूषित हो रही है। व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि सीवरेज प्लांट करीब दो सालों से लीकेज हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग इसकी मरम्मत नहीं कर रहा है, जबकि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों सहित प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धाम में होटल, धर्मशालाओं का सीवर सीधे अलकनंदा में जा रहा है और प्रशासन आंख मूूंद कर बैठा है। जोशीमठ शहर में भी सीवर लाइन कई स्थानों पर लीकेज है और सिंहधार गदेरे में सीवर जा रहा है। यह गदेरा अलकनंदा में मिलता है।
विज्ञापन


नदियों को साफ रखने की कवायद फेल
कर्णप्रयाग। अलकनंदा और पिंडर नदियों को स्वच्छ रखने की कवायद दम तोड़ रही है। कर्णप्रयाग नगर में आठ बड़े नालों की गंदगी सीधे नदियों में जा रही है। हालांकि नगर में मिशन क्लीन गंगा प्रोजेक्ट के तहत प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन प्लांट में जाने वाले सीवर के लिए अभी तक पूरे पाइप नहीं बिछाए गए हैं। करीब पांच सौ से अधिक घरों से हजारों लीटर दूषित पानी और कचरा रोजाना सीधे अलकनंदा और पिंडर नदियों में जा रहा है। नगर में गंदे नालों को नदियों में गिरने से रोकने के लिए सरकार ने सुभाषनगर, कर्ण मंदिर परिसर, मुख्य बाजार, गांधीनगर और संगम तट पर सीवर प्लांट बनाने के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम को जिम्मा दिया। विभाग को सीवर लाइन के करीब 650 मीटर पाइप बिछाकर अप्रैल महीने तक कार्य पूूूरा करना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से काम अधर में लटका है। कार्य पूरा नहीं होने पर पुष्कर रावत, हरीश, पंकज, वीरेंद्र, सुभाष और दिनेश आदि ने नाराजगी जताई। पेयजल निगम चमोली के अवर अभियंता दीपक कुमार वत्स का कहना है कि 5.42 करोड़ रुपये की इस योजना पर 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ठेकेदार को जुलाई महीने तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्य पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीवर नदियों में प्रवाहित किए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगी। पूर्व में इस संबंध में सख्त हिदायत दी गई है। सीवर नदी में प्रवाहित होने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - स्वाति एस भदौरिया, जिलाधिकारी चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed