{"_id":"5d012f36bdec22078f24eb6f","slug":"15603587005-karnpryag-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगपुलिया और संकरी सड़कों से लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगपुलिया और संकरी सड़कों से लग रहा है जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ यात्रा के दौरान वाहनों की अधिकता, संकरी सड़कें और तंग पुलिया के कारण लगातार जाम लग रहा है। बुधवार को बदरीनाथ और रानीखेत हाईवे पर बार-बार जाम लगने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में कई बरात भी फंस गईं जो गंतव्य तक देर से पहुंची। ऑफिस जाने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे।
कर्णप्रयाग से चमोली कस्बे तक उमट्टा, सिरोली, कालेश्वर में तंग पुलिया और लंगासू, बेडाणू, सोनला, मैठाणा, बाजपुर आदि जगहों पर संकरी और बदहाल सड़क के कारण बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। बुधवार को कर्णप्रयाग-रानीखेत हाइवे पर जेके लॉज के पास बनी तंग पुलिया के कारण लोगों का जाम का सामना करना पड़ा। यहां कई बरात की गाड़ियां भी फंसी रहीं। कुछ देर बाद जाम खुला तो वह गंतव्य को रवाना हुईं। कर्णप्रयाग-रानीखेत मार्ग से हल्द्वानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि स्थानों से बदरीनाथ और हेमकुंड आने वाले यात्री आते हैं। सुबह नौ से 12 बजे तक वाहनों की अधिकता के कारण बस स्टेशन से आगे करीब दो किमी क्षेत्र में बार-बार जाम लगता रहा। यात्रियों ने कहा कि वे दिन भर तेज धूप में सड़कों पर बच्चों के साथ परेशान हो रहे हैं। होटल बुक कर चुके हैं लेकिन जाम के कारण समय से होटल नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि पुलिस के जवान जाम खुलवाने में जुटे रहे। एसएचओ गिरिश चंद्र शर्मा ने कहा कि जाम न लगे इसके लिए पुलिस टीम पूरे प्रयास कर रही है। इसके लिए होमगार्ड और पीआरडी जवानों को भी लगाया गया है।