{"_id":"5d012f22bdec220770319016","slug":"15603586815-karnpryag-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडरघाटी में तार टूटा, दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडरघाटी में तार टूटा, दिनभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल क्षेत्र में मंगलवार शाम को गुल हुई बिजली बुधवार शाम तक भी बहाल नहीं हुई। बिजली न होने से करीब 80 हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग गर्मी से परेशान रहे तो कई कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा।
पिंडरघाटी में मंगलवार शाम को तेज आंधी से बिजली का तार टूट गया और पिंडरघाटी की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं होने से दुकानदार और कारोबारी भी परेशान रहे। उनका फ्रिज में रखने वाला सामान भी खराब हो गया। व्यवसाय भी प्रभावित हुआ। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हेम चंद्र मिश्रा आदि ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार बिजली लाइन में फॉल्ट आ रहा है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी लाइन को स्थायी रूप से ठीक नहीं किया जाता है। बिजली न होने से लोग मोबाइल भी रिचार्ज नहीं कर सके। उधर ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली का तार टूटने से समस्या आई है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन