{"_id":"5cffdbc2bdec220758762a74","slug":"156027180111-gopeshwar-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो साल बाद खुलेंगे औली का आलीशाल क्लिप टॉप होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो साल बाद खुलेंगे औली का आलीशाल क्लिप टॉप होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पौने दो साल से बंद पड़ा औली का आलीशान क्लिप टॉप होटल अब गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए खुलेगा। जिला प्रशासन को शासन से होटल खोलने के निर्देश मिले हैं।
20 सितंबर वर्ष 2017 को चमोली जिले के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट आशीष जोशी की अदालत ने लीज अनुबंध के उल्लंघन के मामले में औली स्थित होटल क्लिप टॉप को राज्य संपत्ति में शामिल करने के आदेश दिए थे। तब जोशीमठ तहसील प्रशासन ने होटल सील कर दिया था। अब ये होटल एक साल नौ माह बाद गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए खुलेगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शासन से होटल खोलने के निर्देश मिले हैं। होटल को पर्यटन विभाग के सुपुर्द किया गया है। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे ने बताया कि गढ़वाल मंडल निगम को होटल संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। शीघ्र होटल खोल दिया जाएगा।
यह था मामला
19 मार्च वर्ष 1974 को जोशीमठ निवासी इंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह को जिला प्रशासन की ओर से औली में कृषि प्रयोजन के लिए 31 नाली भूमि लीज पर आवंटित की गई थी। इंद्र सिंह की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी पुत्र विजय सिंह और पौत्र अरुण सिंह ने 11 अक्तूबर वर्ष 1996 में भूमि को स्की एंड स्नो रिजॉर्ट रामनगर के प्रबंधक अतुल शर्मा को 99 वर्ष के लिए किराए पर दे दिया। जब वर्ष 2010 में मामले का खुलासा हुआ तो तत्कालीन जोशीमठ एसडीएम ने मामले में लीज अनुबंध का उल्लंघन पाया था। वर्ष 2017 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट आशीष जोशी की अदालत ने उक्त भूमि पर निर्मित भवन व अन्य निर्माण राज्य संपत्ति में निहित करने के आदेश दिए थे।