{"_id":"5c6d6c8fbdec22130952138b","slug":"151550675087-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह से चिकित्सकों और कर्मचारियों को नहीं हुआ वेतन का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह से चिकित्सकों और कर्मचारियों को नहीं हुआ वेतन का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग और स्यूंण बैमरु के चिकित्सक व कर्मचारियों को सात माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। दोनों अस्पतालों के चिकित्सक और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग उठाई।
डा. चंदा रावत, डा. आदित्य रावत, फार्मेसिस्ट इंद्र सिंह और रेशमा बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2018 के जुलाई माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने पर भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। इधर, सीएमओ डा. दिनेश चौहान ने कहा कि ये केंद्र नए खुले हैं, जिससे बजट कम मिलने के कारण चिकित्सकों व कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया। बजट उपलब्ध होने पर तत्काल वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।