फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   धूप खिली, दुश्वारियां नहीं हुई कम

धूप खिली, दुश्वारियां नहीं हुई कम

Sat, 02 Feb 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
धूप खिली, दुश्वारियां नहीं हुई कम

विज्ञापन
गोपेश्वर। दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन अभी भी जिले के करीब 80 गांव बर्फ से ढके हैं। शनिवार को मौसम खुलने पर लोनिवि ने जेसीबी से घाट-रामणी और घाट-सुतोल मोटर मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है। चमोली-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग से बर्फ पूरी तरह से हटा दी गई है।
जिले के करीब 150 गांव बर्फ से ढक गए हैं। निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, पगना गांव के साथ ही घाट, देवाल, थराली और पोखरी क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में अभी भी बर्फ जमी है। ईराणी गांव में अभी भी पैदल रास्ते में करीब एक फीट बर्फ जमी हुई है। सुतोल और कनोल गांव में करीब एक फीट बर्फ जमी हुई है, जिससे महिलाओं को मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। पोखरी विकास खंड के सबसे महत्वपूर्ण पोखरी-मोहनखाल-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर अभी भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर सड़कों को खोलने का काम युद्घस्तर पर चल रहा है। जल्द सड़कों से बर्फ हटा ली जाएगी।
विज्ञापन


गांवों में 13 दिन से बिजली, पानी और संचार सेवा बाधित
रुद्रप्रयाग। जनपद में तोषी, त्रियुगीनारायण, चौमासी, चिलौंड़, जाल तल्ला व मल्ला आदि गांवों में अब भी दो से चार फीट तक बर्फ जमी है, जिससे पानी व बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 21 जनवरी के बाद से केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी और कालीमठ घाटी के ऊपरी गांवों में तीन से चार बार बर्फबारी हो चुकी है। तोषी गांव में बीते 13 दिन से बिजली सप्लाई ठप है। प्रधान शशि देवी ने बताया कि त्रियुगीनारायण आने वाले छात्र-छात्राओं को जान हथेली पर रखकर बर्फ में आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव में ही प्राइमरी स्कूल का परिसर बर्फ से ढका है। इधर, त्रियुगीनारायण गांव में भी बीते दस दिन में तीन बार भारी बर्फबारी हो चुकी है। प्रधान विजय लाल, शिव प्रसाद सेमवाल, आशीष गैरोला आदि ने बताया कि गांव में लोग बिजली व पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उधर, कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला गांवों का बीते 13 दिन से तहसील मुख्यालय ऊखीमठ व मुख्य बाजार गुप्तकाशी से संपर्क कटा हुआ है। बर्फबारी के कारण कुंड-ऊखीमठ-मंडल-चोपता-गोपेश्वर हाईवे सहित गुप्तकाशी-कालीमठ-चौमासी मोटर मार्ग अब भी अवरुद्ध है। ईई मनोज सती ने बताया कि प्रभावित गांवों की विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। एक-दो दिन में तोषी में सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed