फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   15 minutes journey took three hours

15 मिनट के सफर में लग गए तीन घंटे

Fri, 18 Nov 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
15 minutes journey took three hours
शुक्रवार को जिले में गौचर मेले का अवकाश होने के कारण पिंडरघाटी, गैरसैंण, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्र सहित कर्णप्रयाग के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मेला देखने पहुंचे। इससे गौचर से कर्णप्रयाग तक हाईवे पर एक साथ करीब कई वाहनों का काफिला उमड़ पड़ा और सुबह 10 बजे से गलनाऊं से बाबा आश्रम तक चार किलोमीटर तक दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। स्थिति यह रही कि कर्णप्रयाग से गौचर जाने में लोगों को 15 मिनट की जगह दो से तीन घंटे लगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को गौचर मेले का अवकाश घोषित किया गया था जिससे सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां रही। कोरोना काल के दो साल बाद गौचर मेला लगा तो लोग भी मेले में जाने के लिए उत्साहित दिखे। मेले में जाने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोग गांवों से सड़क तक पहुंचना शुरू हो गए थे। ऐसे में कर्णप्रयाग में बस स्टेशन से लेकर उमा देवी तिराहे पर दो बजे तक लोग वाहनों का इंतजार करते रहे। कई लोगों को जब गौचर जाने के लिए बस टैक्सियां नहीं मिली तो वे लौट गए। इस दौरान वाहनों की भी भीड़ लग गई जिससे बदरीनाथ हाईवे पर गलनाऊं से उमा माहेश्वर आश्रम तक चार किलोमीटर तक वाहनों का जाम लगा रहा। पुलिस और प्रशासन की ओर से जाम खोलने के काफी प्रयास किए गए लेकिन जाम लंबा होने के कारण मेलार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां दिनभर यही स्थिति रही कि कभी जाम लगता रहा और खुलता रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन

ऊबड़ खाबड़ है सड़क
मेले में गए दिनेश, जितेंद्र, राजेंद्र नेगी ने कहा कि एनएचआईडीसीएल की ओर से पंचपुलिया में मोटर पुल बनाया जा रहा है जिससे वहां पर सड़क संकरी और ऊबड़ खाबड़ बनी है। पुल का काम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं चमोली जिले में रविवार तक अवकाश होने के कारण गौचर मेले में और अधिक भीड़ बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को पंचपुलिया में सड़क ठीक करने को कह दिया गया है। अवकाश होने से हाईवे पर एक साथ सैकड़ों वाहन पहुंच गए थे। मेले में लोगों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - संतोष कुमार पांडेय, मेलाधिकारी/एसडीएम कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed