फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Landslide started again in disaster affected areas due to rain 15 families of Sunil Ward in danger

Joshimath: बारिश से आपदा प्रभावित इलाकों में फिर शुरू हुआ भू-धंसाव, खतरे में सुनील वार्ड के 15 परिवार

Wed, 09 Aug 2023 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 09 Aug 2023 04:28 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश ने जोशीमठ नगर के आपदा प्रभावित परिवारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में भू-धंसाव, दरारें आने या भूस्खलन होने के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Joshimath Landslide started again in disaster affected areas due to rain 15 families of Sunil Ward in danger
जोशीमठ में भू धंसाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ नगर के आपदा प्रभावित इलाकों में लगातार भू-धंसाव और भूस्खलन हो रहा है। अब सुनील वार्ड में भू-धंसाव के कारण 15 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। यहां सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश ने जोशीमठ नगर के आपदा प्रभावित परिवारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में भू-धंसाव, दरारें आने या भूस्खलन होने के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार रात को सुनील वार्ड के पंवार और नेगी मोहल्ले के ऊपर भू-धंसाव शुरू हो गया जिससे पैदल रास्ता और खेत क्षतिग्रस्त हो गए। इन दोनों मोहल्लों के 15 परिवार भू-धंसाव वाले क्षेत्र के नीचे हैं।
विज्ञापन


बारिश का कहर: चमोली के बेमरु गांव में पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, 12 परिवारों ने छोड़े घर, 200 नाली कृषि भूमि तबाह
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी भरत सिंह पंवार, बसंत सिंह भट्ट, किशर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार, दलीप सिंह, गणेशी देवी आदि का कहना है कि यहां पूरा रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। खेत धंसने से यहां बोल्डर फंसे हैं, जिनके खिसकने का खतरा बना है। बोल्डर नीचे आए तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से यहां सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed