{"_id":"66991ddcf0be8487790c2bd2","slug":"14-roads-of-the-district-are-closed-vehicles-have-not-been-running-on-many-motor-routes-for-several-days-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107124-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिले की 14 सड़कें बंद, कई मोटर मार्गों पर कई दिन से नहीं चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिले की 14 सड़कें बंद, कई मोटर मार्गों पर कई दिन से नहीं चले वाहन
Thu, 18 Jul 2024 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश से चमोली जिले के अंतर्गत 14 सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी हैं। कई सड़कें दो सप्ताह तो कुछ सड़कें तीन सप्ताह से बंद पड़ी हैं।
जिले में विभिन्न विभागों की सड़कें बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। सबसे लंबे समय से नंदानगर- जाखणी सड़क बंद है। एनपीसीसी की यह सड़क तीन जुलाई से ठप पड़ी है। एनपीसीसी थराली की थराली-देवाल-मुंदोली सड़क किमी 17 से ताजपुर लग्गा कांडई सड़क व चोटिंग-उदयपुर सड़क सात जुलाई से बंद है। एनपीसीसी की नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क किमीन आठ से देवसारी सड़क आठ जुलाई से बंद है। वहीं ग्रामीण निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-1 की देवलधार से कंडारीखोड, पीएमजीएसवाई पोखरी की सैंजी लग्गा-मैकोट-बेमरू, चमोली-बौंला सड़क 16 जुलाई से बंद पड़ी हैं।
इसके अलावा पीएमजीएसवाई की हेलंग-उर्गम सड़क से पल्ला सड़क, टंगणी तल्ली से टंगणी मल्ली सड़क बुधवार को बंद हो गई थी। वहीं लोनिवि गोपेश्वर की पीपलकोटी-मठ-मथेड़ा सड़क, लोनिवि कर्णप्रयाग की सिमली-चूलाकोट-बैनीताल, घाट-रामणी, ग्रामीण निर्माण विभाग लोनिवि कर्णप्रयाग-2 की कुरुड़-माणखी, लंगासू से मैखुरा सड़क बृहस्पतिवार को बंद हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि सड़कों को खोलने का काम शुरू हो गया है। संवाद