फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   54 दिन में ही हटे चमोली दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी

54 दिन में ही हटे चमोली दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी

Sat, 29 Dec 2018 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
54 दिन में ही हटे चमोली दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दो नवंबर को हुए दुग्ध संघ चुनावों में दुग्ध संघ अध्यक्ष बने भाजपा के धन सिंह नेगी महज 54 दिन ही अध्यक्ष रह पाए। शासन के निर्देश पर दुग्ध संघ निदेशालय ने धन सिंह नेगी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। साथ की नए अध्यक्ष के निर्वाचन तक कार्यभार उपाध्यक्ष के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दो नवंबर को चमोली दुग्ध संघ में हुए बोर्ड के चुनावों में भाजपा सरकार की ओर से नेता धन सिंह नेगी को दुग्ध संघ के बोर्ड में सदस्य मनोनीत किया था, जिसके बाद ही धन सिंह नेगी संघ के अध्यक्ष बने थे। पार्टी विरोधी कार्य करने पर शासन की ओर से 24 दिसंबर को धन सिंह नेगी का हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। माना जा रहा है कि लोक सभा चुनावों से पूर्व पार्टी की ओर से की गई यह बड़ी कार्रवाई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के डेयरी फेडरेशन के चुनावों में कुछ नेताओं ने पार्टी के विरोध में काम किया। यही नहीं विपक्ष को जिताने के लिए पार्टी समर्थित सदस्यों को भी विपक्ष के हवाले किया। ऐसे में पार्टी आलाकमान ने मामले में गंभीरता लेते हुए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसकी पहली गाज चमोली दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी पर पड़ी है। इस संबंध में धन सिंह नेगी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनका पक्ष जब भी आएगा, प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


खाली होने वाले पदों पर लॉबिंग शुरू
कर्णप्रयाग। भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल को बदरी-केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाए जाने और चमोली दुग्ध संघ अध्यक्ष हटाए जाने के बाद खाली होने वाले पदों पर लॉबिंग शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत भाजपा में देर सबेर मोहन प्रसाद थपलियाल को जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली करनी होगी। ऐसे में पार्टी के कई बड़ेे नेता अभी जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे हैं। चमोली दुग्ध संघ पर अध्यक्ष धन सिंह नेगी की सदस्यता सरकार की ओर से समाप्त करने के बाद खाली हुए अध्यक्ष पद भी पार्टी नेेताओं ने अंदरखाने दावेदारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
26 दिसंबर को निदेशालय से धन सिंह नेगी की सदस्यता निरस्त होने का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद से हटाए जाने का पत्र मिला है। इस पर कार्रवाई करते हुए धन सिंह नेगी को दुग्ध संघ अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। संघ की उपाध्यक्ष विशेश्वरी देवी को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की कार्रवाई की जा रही है। - आरएस चौहान, सहायक निदेशक दुग्ध संघ चमोली।


प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने धन सिंह नेगी को पार्टी से निष्कासित होने की मौखिक जानकारी दी है। बताया गया कि धन सिंह नेगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होेने के चलते निष्कासित किया गया है। साथ ही सरकार की ओर से मनोनीत सदस्यता समाप्त करने के बाद अध्यक्ष पद से भी हटाया गया है। - मोहन थपलियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed