{"_id":"5eb430868ebc3e9ac806ea4c","slug":"11-arrested-including-block-chief-protesting-against-contract-karnpryag-news-drn3436515123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के विरोध में धरना दे रहे ब्लाक प्रमुख सहित 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के विरोध में धरना दे रहे ब्लाक प्रमुख सहित 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में देवाल में धरना दे रहे ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और जेल में ही आमरण अनशन का ऐलान किया। उन्होंने लॉकडाउन तक देवाल में शराब की दुकान न खोलने की मांग की। पुलिस सभी को थराली थाने ले आई और शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
देवाल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने धरना दिया था। कहा था कि शराब की दुकान खुलने से यहां भीड़ लग रही है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बुधवार रात में ही पुलिस ने प्रमुख सहित कई अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जनप्रतिनिधियों के आंदोलन को देखते हुए बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम केएस नेगी देवाल पहुंचे। लोग ज्यादा संख्या में न आ सकें, इसके लिए उन्होंने देवाल की हर सड़क पर नाकेबंदी कर वाहनों का चालान कर दिया। एसडीएम केएस नेगी व एसओ डीएस पंवार पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तो जबरन प्रमुख दर्शन दानू को गिरफ्तार कर लिया। प्रमुख को गिरफ्तार करने पर धरना स्थल में बैठीं जिपं सदस्य आशा धपोला, ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, दर्शन सिंह, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष युवराज बसेड़ा, दर्शन सिंह, दर्शन रावत, पान सिंह तुलेरा ने भी अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस सभी आंदोलनकारियों को थाना थराली ले गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की मौजूदगी में शराब की दुकान खोल दी गई। गिरफ्तार सभी लोगों को शाम को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।