{"_id":"7780cc4e-eb81-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"central-government-send-1300-mt-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल के लिए केंद्र सरकार ने भिजवाया 1300 मीट्रिक टन चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल के लिए केंद्र सरकार ने भिजवाया 1300 मीट्रिक टन चावल
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
भंयकर जलप्रलय के बाद खाद्यान्न संकट से जूझ रहे गढ़वाल के लिए केंद्र सरकार ने 1300 मीट्रिक टन चावल भिजवाया है।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
आपदा के प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। मौसम और टूटी सड़कों के कारण राज्य सरकार ने केंद्र से खाद्यान्न की मांग की थी। इसी मांग को पूरा करते हुए केंद्र ने एफसीआई के जरिए चावल व आटा उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। रेल से ऋषिकेश स्थित एफसीआई गोदाम में 1300 मीट्रिक टन चावल पहुंचाया गया, जिसे ट्रकों में लादकर टिहरी, श्रीनगर, चमोली, उत्तरकाशी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त कोटा दिया
केंद्र के प्रबंधक श्रीराम पाल सिंह ने बताया कि खाद्यान्न का अतिरिक्त कोटा दिया गया है। इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न संकट दून होगा। दूसरी खेप भी जल्द ही माल गाड़ी से आने वाली है।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें