फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cash da for uttarakhand state employee

राज्य कर्मियों को तोहफा, एक मई से नकद मिलेगा DA

Thu, 05 May 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 May 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
cash da for uttarakhand state employee
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड के करीब तीन लाख राज्य कर्मचारियों को सरकार ने बुधवार ने छह प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया।

विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को एक मई से डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। जनवरी से बढ़ाए गए डीए का हिस्सा कर्मचारियों के जीपीएफ में जाएगा। साथ पेंशनर्स को भी बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। सचिव वित्त एमसी जोशी ने इसकी पुष्टि की।

केंद्र सरकार की ओर से डीए घोषित होने के बाद से ही प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की ओर से भी डीए बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। अभी तक राज्य कर्मचारियों को 119 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। डीए में छह प्रतिशत इजाफा होने के बाद अब इन्हें 125 प्रतिशत डीए मिलेगा। राज्य कर्मियों के साथ ही पेंशनर्स के लिए भी डीए का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह के मुताबिक डीए मिलने के बाद अब राज्य कर्मचारियों की निगाह वेतन विसंगति के प्रकरणों पर है। परिषद के प्रवक्ता अरुण पांडे के मुताबिक डीए बढ़ने से कर्मचारियों को करीब 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन ही राज्यपाल डा. केके पाल ने डीए की फाइल पर सहमति दी थी। वित्त विभाग ने बुधवार देर रात तक डीए के आदेश को लेकर जूझता रहा। देर रात जाकर ही आदेश हो पाया।


एमसी जोशी ने बताया कि डीए जनवरी से अप्रैल तक कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जाएगा। मई से डीए का नकद भुगतान होगा। साथ ही 40 हजार से ज्यादा निगम कर्मचारियों ने भी अब डीए की मांग की है। निगम कर्मचारियों के लिए औद्योगिक विकास विभाग की ओर से आदेश जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed