फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   builder probe entrusted to SIT.

बिल्डर के खिलाफ जांच अब एसआईटी के पास

Sat, 23 Apr 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Apr 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
builder probe entrusted to SIT.
जांच - फोटो : demo pic

सहस्त्रधारा रोड पर मनमाने ढंग से अवैध निर्माण के मामले में बिल्डर के खिलाफ जांच एसआईटी को सौंपी गई है। एसआईटी स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जल्द रिपोर्ट देगी। डीजीपी ने इस मामले में आईजी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सहस्त्रधारा रोड डांडा लखोंड में अवैध निर्माण का यह मामला काफी समय से गरमाया हुआ है। 

विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर उठने के बाद भी संबंधित विभागों की नींद नहीं टूटी। आरोप है कि बिल्डर ने अधिकारियों से सांठगांठ कर नियमविरुद्ध बहुमंजिला इमारत खड़ी की है। 
विज्ञापन


आरोप है कि बिल्डर ने कृषि भूमि को खुर्दबुर्द किया है। एमडीडीए और दूसरे विभाग शिकायत के बावजूद मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रहे थे, जिसके बाद पीड़ित ने डीजीपी का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग 
दिए गए प्रार्थना पत्र में राजीव दत्ता आदि ने बताया कि सहस्त्रधारा रोड पर एक बिल्डर द्वारा बहुमंजिला आवासीय इमारत का निर्माण किया जा रहा है।

परियोजना का नक्शा तथ्य छिपाकर स्वीकृत कराया गया है। यह निजी संपत्ति है, जिसका वाद विचाराधीन है। मानचित्र को निरस्त करने के साथ अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की गई है। 

आरोप है कि प्राधिकरण के कुछ कर्मचारियों ने सरकारी खर्च पर ही निजी भूमि पर सड़क बना कर बिल्डर को लाभ पहुंचाया है। पूरा निर्माण मानचित्र के अनुरूप नहीं है। अब एसआईटी इन सब आरोपों की जांच करेगी। 


एसआईटी प्रभारी को मौके पर जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। जांच में यह बिंदु भी मुख्यत: रहेगा कि इस अवैध निर्माण में किस स्तर के अधिकारी तक की मिलीभगत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed