फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   break to all the good works from 28.

28 से लग जाएगा सभी शुभ कार्यों में ब्रेक, निपटा लें पहले काम

Sun, 24 Apr 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 09:12 PM IST
सार

  • पहले शुक्रास्त, फिर हरिशयनी एकादशी में वर्जित रहेंगे शुभ कार्य
  • एक कई को अस्त होंगे शुक्र, लेकिन असर 28 अप्रैल से
  • 15 जुलाई से 11 नवंबर तक हरिशयनी एकादशी रहेगी 

विज्ञापन
 break to all the good works from 28.
शुभ मुहूर्त - फोटो : demo

विस्तार

कोई भी शुभ कार्य हो तो जल्द ही निपटा लें, क्योंकि शुक्रास्त की वजह से 28 अप्रैल से शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। शुक्रास्त भले ही एक मई को हो रहा हो लेकिन तीन दिन पहले ही इसका दोष मान लिया जाता है। 

विज्ञापन


इसके पश्चात हरिशयनी एकादशी की वजह से चार महीने तक मुहूर्त नहीं मिल सकेगा, फिर नवंबर और दिसंबर में  ही 12 शुभ मुहूर्त मिल सकेंगे। एक मई को शुक्र पूर्व में अस्त होगा और 11 जुलाई को पश्चिम में उदय होगा। 
विज्ञापन


शुक्रास्त के तीन दिन पहले एवं शुक्रोदय के तीन दिन बाद तक इसका दोष माना जाता है। यानी 28 अप्रैल से 13 जुलाई तक विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत संस्कार, मूर्ति प्रतिष्ठा, गृहारंभ आदि कार्य वर्जित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रास्त के दौरान नहीं किए जा सकते शुभ कार्य 

 break to all the good works from 28.
शुभ मुहूर्त - फोटो : demo

उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार शुक्रास्त के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं। बताया कि 15 जुलाई से 11 नवंबर तक हरिशयनी एकादशी रहेगी इस दौरान भगवान विष्णु जी चार माह के लिए क्षीर सागर में शयन करेंगे। इस बीच भी शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। 

11 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के मौके पर जब भगवान विष्णु जागेंगे तभी शुभ कार्य हो सकेंगे। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार इस वर्ष 27 अप्रैल के बाद और 16 नवंबर से पहले कोई मुहूर्त नहीं है। नवंबर, दिसंबर में ही 12 मुहूर्त मिल सकेंगे।

यह मिलेंगे शुभ मुहूर्त
नवंबर में-
23, 24, 25, 30
दिसंबर- 1, 3, 4, 8, 9, 10, 12, 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed