फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   boy left his lover in station

हल्द्वानीः प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी चंपत 

Sun, 01 May 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 01 May 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
boy left his lover in station
- फोटो : love heart

हल्‍द्वानी में काठगोदाम पुलिस ने पिछले सप्ताह लापता किशोरी को रेलवे स्टेशन से शनिवार की सुबह बरामद कर लिया। किशोरी का कहना था कि गिरफ्तारी के डर से उसका प्रेमी भाग गया है। दोनों घर से भागने के बाद हरिद्वार में ठहरे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया और उसको नारी निकेतन में दाखिल कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि कुमाऊं कालोनी की रहने वाली किशोरी पिछले सप्ताह अपने प्रेमी सोनू के साथ लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने धारा 363,366 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक लता बिष्ट कर रही थी।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस द्वारा जगह जगह छापा मारने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर हरिद्वार में ठहर गया। दोनों ट्रेन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आए लेकिन प्रेमी पुलिस की कार्रवाई के डर से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया लेकिन उसका अदालत में कलमबंद बयान दर्ज नहीं हो सका। विवेचक ने बताया कि किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है। अपहरण के आरोप में प्रेमी सोनू को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed