फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth news: children selected for competition.

Bageshwar News: जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में 22 शिक्षक-विद्यार्थियों का चयन

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth news: children selected for competition.
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 सितंबर को डायट सभागार में होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक एवं डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि बीते चार साल से आयोजित हो रही प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियाें और शिक्षक-शिक्षिकाओं के भीतर की छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के तहत ब्लाॅक स्तर से विद्यार्थियों और शिक्षकों से गीत और नृत्य के वीडियो आमंत्रित किए गए थे। 70 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। निर्णायक नृत्यांगना नेहा बघरी, शास्त्रीय गायक राजेंद्र प्रसाद और सुगम गायक सविता जोशी ने जिला स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए फाइनल प्रतिभागियों का चयन किया। डायट प्राचार्य डॉ. केएस रावत ने कहा कि शिक्षकों को मंच पर देखकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। शिक्षकों को भी अपनी कला के प्रदर्शन का मंच मिलता है। इसका सीधा लाभ शिक्षा में मिल रहा है।
विज्ञापन



इन प्रतिभागियों का चयन
बागेश्वर। जिला स्तर के लिए शिक्षक वर्ग के नृत्य में डॉ. दीपिका जोशी, पंकज साह, ज्योति जोशी, डॉली जोशी, भावन लोहनी और गायन विधा में हरीश चंद्र भट्ट, दीप्ती जोशी, नारायण कुमार, सोनिया गौरव, मधुमिता चौहान का चयन किया गया। छात्र वर्ग के गायन विधा में प्रिंस रौतेला, सीता, अजय, दीक्षा और नृत्य विधा में प्रीति भट्ट, महिमा, प्रिया काेरंगा, सपना कुंवर, पूर्णिमा भट्ट, उषा, वंदना कौशल चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed