फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Killed Self

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth Killed Self
कपकोट (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र के लोहारखेत निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। ययुवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कपकोट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लोहारखेत गांव के चंचल सिंह (30) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार युवक ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसी रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। इधर, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed