{"_id":"6037e6e48ebc3ee9061a21ae","slug":"youth-agitated-due-to-lack-of-timely-screening-of-kovid-road-jammed-bageshwar-news-hld4161522127","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर कोविड जांच नहीं होने से भड़के युवा, सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर कोविड जांच नहीं होने से भड़के युवा, सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल रोड में जाम लगाकर विरोध जताते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड जांच में देरी और समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं ने जिला अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। युवाओं ने अस्पताल रोड पर जाम लगाकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कोविड जांच में देरी से भड़के युवा घंटों तक सड़क पर जमे रहे। पुलिस प्रशासन के समझाने पर युवाओं ने सड़क से जाम हटाया।
सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे सैंकड़ो युवा बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल कोविड जांच कराने पहुंचे। ओपीडी से पर्चा कटाने के बाद युवा अस्पताल के बाहर बने कोविड क्लीनिक फ्लू में जांच कराने पहुंचे। कुछ देर बाद अस्पताल कर्मियों ने सैंपल लेना बंद कर दिया। इससे भड़के युवाओं ने अस्पताल रोड जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
युवाओं का कहना था कि जिला प्रशासन ने सेना भर्ती में जा रहे युवाओं की कोविड जांच के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की है। घंटों इंतजार करने के बाद भी कोरोना जांच नहीं हो रही है। जिनकी जांच हो भी रही है, तो उनकी रिपोर्ट आने में एक दिन से भी ज्यादा का समय लग जा रहा है। अव्यवस्था को लेकर आम लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत, कोतवाल डीआर वर्मा और नायब तहसीलदार दीपिका आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर युवाओं ने सड़क से जाम खोला। नायब तहसीलदार और कोतवाल ने इस मामले में सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी से बात कर मामले को शांत कराया। इसके उपरांत युवाओं की कोविड जांच प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
एक साथ अधिक लोगों के कोविड जांच के लिए आने से दिक्कत आई। बृहस्पतिवार की सुबह 500 रेपिड एंटीजन किट उपलब्ध कराए गए। कोरोना निगेटिव आने वाले युवाओं को फिट फॉर रन का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। - डॉ. बीडी जोशी, सीएमओ बागेश्वर