{"_id":"683b48f0afa9b316040588d4","slug":"youth-activity-in-district-bageshwar-news-c-231-shld1005-116028-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो की कांस्य पदक विजेता का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो की कांस्य पदक विजेता का स्वागत
Sat, 31 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 31 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमानी बंगारी ने दिल्ली में आयोजित 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंडर-19 आयु वर्ग में भागीदारी करते हुए कांस्य पदक जीता। वापस लौटने पर उनका जिले के खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया है।
शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिमानी को प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। उनके कोच उमेद सिंह गढि़या ने बताया कि प्रतियोगिता विगत 30 अप्रैल से पांच मई तक हुई थी। हिमानी ने 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में भागीदारी कर शानदार खेल दिखाया। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, मोहन सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद