फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   youth activity in district.

Bageshwar News: सानिउडियार की टीम ने जीती कांडा प्रीमियर लीग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कांडा प्रीमियर लीग का समापन हो गया है। सानिउडियार की टीम ने फाइनल मैच में बजरंग धपोली को 49 रनों के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सानिउडियार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 156 रन बनाए। जवाब में बजरंग धपोली की टीम 107 रन बनाकर आउट हो गई। सानिउडियार के मनोज ने हरफनमौला खेल दिखाया। उन्होंने 42 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए दो विकेट भी झटके। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज चुना गया। मुख्य अतिथि राबाइंका की प्रधानाचार्य माया आर्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 31000 रुपये की पुरस्कार राशि बांटी। उपविजेता टीम को 16000 रुपये और ट्राॅफी दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र नगरकोटी, उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सचिव आनंद धपोला, संयोजक विरेंद्र नगरकोटी, आलम सिंह मेहरा, हीरा सिंह कर्म्याल, निर्मल साह, धीरज गढ़िया, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed